फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने गोमती और घांघली नदी में छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील प्रशासन ने गोमती और घांघली नदी में अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को एसडीएम ने अवैध खनन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गोमती और घांघली नदी में छापा मारा।
विज्ञापन


एसडीएम को गोमती नदी में देख कर नदी से अवैध रेता का चुगान कर रहे एक दर्जन से अधिक खच्चर चालक और रेता का चुगान कर रही महिलाएं भाग गईं।

एसडीएम ने बताया कि रेते का अवैध खनन करने वाले मजदूरों के अलावा अवैध खनन का रेता जिस ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्यों में प्रयोग में लाया जा रहा है, उसके खिलाफ भी खनन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने बैजनाथ, कौसानी और डंगोली के थानाध्यक्ष के अलावा तहसील क्षेत्र के सभी पट्टी के पटवारियों से अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें