फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से घर मे लगी आग, लाखो का नुकसान

विज्ञापन
रामनगर में आग से जला सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। शॉर्टसर्किट के कारण एक घर में आग लग गई। इससे घर में रखा डेढ़ लाख रुपये का घरेलू समान जल गया। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड आधे घंटे बाद वहां पहुंची। तब तक आसपास के लोगों ने आग बुझा दी थी। देरी से आने पर मोहल्लेवासियों की फायर कर्मियों ने नोकझोंक हुई। उन्होंने खरीखोटी सुनाई। मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी कमला देवी पत्नी गोपालराम शुक्रवार को अपनी बहू के साथ घर के बाहर घूम रही थी कि तभी अचानक उनके घर में आग लग गई। धुआं उठते देख वहां पहुंचे परिजनों ने देखा कि पूरा कमरा आग की लपटों से घिर चुका था। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी तेज थी कि कमरे में रखा गद्दा, रजाई, तकिया, चादर, कुर्सी, एलसीडी टीवी आदि कीमती समान जल गया। आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड के आने तक आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। फायर ब्रिगेड के देर में आने पर मोहल्लेवासियों की फायर ब्रिगेड कर्मियों से नोकझोंक हुई। इस घटना से करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पीड़िता कमला देवी ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें