रामनगर (नैनीताल)। ग्रामीण युवक ने पुलिस को तहरीर देकर विपक्षी पर गालीगलौज, मारपीट कर फायरिंग का आरोप लगाया है। चिल्किया क्षेत्र के ग्राम टांडा मल्लू निवासी युवक ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि तबियत खराब होने पर उसने एक नवंबर को अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। दो नवंबर की रात आरोपी अस्पताल आया। उसने गालीगलौज कर मारपीट की। फोन कर अपने साथियों को अस्पताल बुलाया। उनकी मदद से दोबारा मारपीट कर तमंचे से चार फायर किए। रुपये छीनने का भी आरोप है। इस दहशत से महिला की तबीयत काफी खराब हो गई। उसे आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित से पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि फायरिंग का आरोप गलत है। गालीगलौज, हाथापाई हुई थी, पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।