लालकुआं (नैनीताल)। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने मंगलवार को बिंदुखत्ता क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान आठ घरों में छापेमारी कर विद्युत चोरी पकड़ी। तार, मीटर जब्त कर इनके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जुर्माना लगाया गया।
ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने बिंदुखत्ता क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान इंदिरानगर द्वितीय निवासी सुरेंद्र सिंह के घर बिना संयोजन कटिया डालकर विद्युत प्रयोग करते रंगेहाथ पकड़ा। इसके बाद इंदिरानगर प्रथम निवासी केशवदत्त जोशी, हरीश चंद्र, यशोदा देवी, ईश्वरी नाथ, इंदिरानगर द्वितीय निवासी महेश जोशी, मान सिंह, मनिंदर सिंह, यशोदा देवी के घर में मीटर से पूर्व केबल में कट लगा कर बिजली चोरी पकड़ी गई। दल ने सभी आठ परिवारों के खिलाफ कोतवाली में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कर जुर्माना लगाया है। छापामार दल में यूपीसीएल के एसडीओ मनोज कुमार पांडे, एई सतर्कता अनुज त्रिपाठी, अंशुल मदान, जेई गोपी शर्मा, सत्येंद्र तपड़वाल शामिल थे।