फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षित वन क्षेत्र मे शराब पीते तीन युवक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। आरक्षित वन क्षेत्र में शराब पी रहे तीन युवकों से वन विभाग ने पांच हजार का जुर्माना वसूला। रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज के वन बीट अधिकारी प्रमोद पंत ने बताया कि विभागीय कर्मचारी सोमवार को टेड़ा आरक्षित वन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस टीम ने जिला बरेली यूपी के ग्राम फैजुल्लापुर हाफिजगंज निवासी राजा बाबू, बबलू सैनी, अभिषेक देवल को टेड़ा आरक्षित वन क्षेत्र में शराब पीते पकड़ लिया, जिन्हें कोसी रेंज परिसर लाया गया। भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत दोषी पाते हुए पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस टीम में नंदकिशोर मेंदोलिया, भुवन सती, प्रकाश सती, चमन लाल, जगत सिंह, रमेेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें