फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट पार्क में चार रेंजो की हुई संयुक्त गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) प्रशासन ने दीपावली के मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी हे। इसके तहत मंगलवार को सीटीआर की दक्षिणी सीमा पर चार रेंजों की संयुक्त गश्त की गई। कार्बेट नेशनल पार्क के वार्डन शिवराज चंद ने बताया कि दीपावली के मौके पर शिकारियों की सक्रियता की आशंका रहती है। सुरक्षा कारणों के चलते फ्लैग मार्च किया गया, जो सांवल्दे वन परिसर से शुरू होकर लालढांग, झिरना की करीब 10 किमी की दूरी तक चला। इसमें सर्पदुली, बिजरानी, झिरना, ढेला रेंजों के कर्मचारी शामिल रहे। वार्डन ने बताया कि रात में एंबुस लगाया जाएगा। यह गश्त दीपावली तक चलाए जाएगी। इस दौरान सीटीआर की परिधि में साइलेंस जोन के मानकों का भी पालन कराया जाएगा। इस दौरान सर्पदुली, बिजरानी के रेंज अधिकारी राजकुमार, ढेला के रेंज अधिकारी पंकज शर्मा, झिरना के प्रशांत हिंदवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें