फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेडा गांव मे दो गौशालाओ मे लगी आग, गाय बछडे की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम टेड़ा में दो गोशालाएं जलने से एक गाय, एक बछड़े की मौत हो गई। इस घटना में करीब पौने दो लाख की क्षतिग्रस्त का अनुमान है।
विज्ञापन

ग्राम टेड़ा निवासी दुर्गा सिंह ने में शनिवार शाम अपनी गोशाला से मच्छर भगाने के लिए तसले में उपले जलाए थे कि तभी वहां पहुंचे बच्चों ने तसले में पुआल डाल दी। इससे आग भड़क गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने के 15 मिनट बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। अगर फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंचती तो आग आसपास के घरों तक फैल सकती थी। गोशाला जलने से दुर्गा सिंह की एक गाय, एक बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। बगल में बनी प्रेम सिंह की गोशाला भी जल गई लेकिन तब तक ग्रामीणों ने वहां बंधे जानवरों को खोल दिया था। राजस्व उपनिरीक्षक तारा चंद्र घिल्डियाल ने मौका मुआयना कर जायजा लिया। बताया कि इस घटना में 1.80 लाख रुपये की क्षति का अनुमान है। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें