फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जहर खाने के बाद एसटीएच में भर्ती महिला की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को शक है कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने जहर खाया था। चंपावत जिले के रीठा साहिब धरसों निवासी भुवन चंद्र सनवाल की पत्नी निर्मला (26) ने शुक्रवार को अपने घर में जहर खा लिया। बेहोश होेने पर परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन महिला को लेकर एसटीएच में आए। देर रात उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मेडिकल चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि महिला की आठ साल पहले शादी हुई थी। उसका सात साल का बेटा है। परिजन घटना का कारण स्पष्ट नहीं बता पाए। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें