फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे की आड़ में अवैध शराब का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। ढाबे पर ग्राहकों को अवैध शराब परोसने के मामला सामने आया है। पुलिस ने ढाबे पर छापा मारा और 34 लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने ढाबा स्वामी का आबकारी एक्ट में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने मुखबिर की सूचना पर एनएच पर स्थित एक ढाबे में टीम भेजी। एसआई सोनिका जोशी ने कांस्टेबल दीवान प्रसाद, अनिल कुमार, ममता व जानकी के साथ सिद्धा गांव में हिम्मत ढाबे पर छापा मारा। ढाबे से 34 लीटर अवैध शराब के साथ ही बीयर की पांच बोतलें भी बरामद हुई। पुलिस ने ढाबा स्वामी भगवान सिंह के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया। इससे पूर्व पुलिस ने सोमवार शाम भी ग्राम कैथुलिया निवासी जोगिंदर सिंह को 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें