फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से मिले पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट बेरी के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी।
गांव दूबलधन मार्ग पर चार दिन पूर्व सड़क हादसे में हुई एक महिला की मौत व उसके बेटे के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट मृतका के परिजन और गांव के मौजिज व्यक्ति मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिले।
महिला के परिजनों ने कहा कि दुर्घटना के चार दिन बाद भी बेरी पुलिस की कार्यवाही केवल और केवल कागजों तक ही सिमटी है। जबकि इस दुर्घटना में महिला सुमित्रा की मौत हो चुकी है और उसका बेटा मोहित फिलहाल रोहतक के प्राईवेट अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है। परिजनों ने कहा कि मामले में उसी दिन पुलिस ने सड़क दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी चालक की पहचान नहीं कर पाई है। पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि उनकी बातचीत सुनने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक सतीश बालन ने आगामी दो दिन में आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते शनिवार को दशहरे वाले दिन बेरी के पाना हिंदयान की सुमित्रा अपने बेटे मोहित के साथ दूबलधन की ओर से बाइक पर सवार होकर बेरी आ रही थी। शाम के समय इसी मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने दोनों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला सुमित्रा ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया था। जबकि उसका बेटा मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

स्कूल चौक पर जाम लगाने की बनाई थी योजना
मामले में पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित महिला के परिजनों ने मंगलवार को बेरी हाई स्कूल चौक पर जाम लगाने की योजना बना रखी थी। लेकिन वहां मौजूद कुछ गणमान्य लोगों के समझाने के बाद उन्होंने अपना इरादा बदल लिया और बाद में वह अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए झज्जर पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को आरोपी वाहन चालक की अगले दो दिनों के भीतर पहचान किए जाने व उसकी गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद पीड़ित वापस गांव आ गए। मृतक महिला के भाई देव का कहना है कि आगामी दो दिन में पुलिस ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी नहीं की तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे।

- नाराजगी जाहिर करने के लिए जाम लगाने की थी योजना
- जिला पुलिस अधीक्षक ने दो दिन का दिया समय
- चेताया- दो दिन में वाहन चालक और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे रोड जाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें