रामनगर (नैनीताल)। तेलीपुरा रोड स्थित घर की रसोई में गैस सिलेंडर बदलते समय आग लग गई। फायर ब्रिगेड के एफएसओ किशोर उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तेलीपुरा रोड स्थित विमल कुमार के दोमंजिले घर की रसोई में परिजन गैस सिलेंडर बदल रहे थे। इस दौरान हुए गैस के रिसाव से रसोई मेें आग लग गई, जिससे वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया कि घटना में नुकसान नहीं हुआ है।