फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार ने लगाया पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व उनके साथियो पर मारपीट का आरोप, तहरीर सौपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, उसके साथियों पर लोनिवि निरीक्षण भवन के चौकीदार से मारपीट का आरोप लगा है। लोनिवि की अधिशासी अभियंता मीना भट्ट ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पीएनजीपीजी महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और कुछ अन्य 20 सितंबर की रात लोनिवि निरीक्षण भवन में पहुंचे। उन्होंने वहां कार्यरत चौकीदार भुवन के साथ मारपीट की। घर में घुसकर चौकीदार, उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे निरीक्षण भवन में कार्यरत चौकीदार भुवन, उसका परिवार काफी डरा, सहमा है। भट्ट ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं आरोपी छात्रनेता ने बताया कि वहां 10 मिनट के लिए बैठक कर रहे थे। उन पर लगा आरोप गलत है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मुुकदमा दर्ज नहीं हुआ है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें