सितारगंज। पुलिस ने साढ़े पांच लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर को धर दबोचा। एसआई रमेश चंद्र बेलवाल ने मुखबिर की सूचना पर सुखदेव कॉलोनी के मुख्य द्वार के पास घेराबंदी कर तस्कर को धर दबोचा। उसके पास से पारदर्शी पन्नी में 13.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाली में पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ग्राम उतरसिया समुखिया पोस्ट भुड़िया कॉलोनी थाना बहेड़ी, बरेली निवासी सतनाम सिंह पुत्र कश्मीर सिंह बताया। इस पर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीम में कांस्टेबल मतलूब खान, उमेश राज, बलवंत सिंह, नरेंद्र गिरी आदि थे। ब्यूरो