फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना के मामले मे पुलिस ने ट्रक चालक के ऊपर किया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। विगत 26 अगस्त को हुई सड़क दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों ने ट्रक के खिलाफ बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर सौंपी थी, जिस पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। आरटीसी हेमपुर काशीपुर के ग्राम चांदपुर निवासी अशोक कुमार, विजय कुमार 26 अगस्त को रामनगर से काशीपुर जा रहे दो युवकों को बाइक यूके 18सी 5953 को पीरूमदारा के पास ट्रक यूपी 21 एएन 1259 ने टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके पैर फ्रैक्चर हो गए थे। काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने विजय कुमार की तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 259/17, 279, 337, 338 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें