फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुराचार की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। दो युवकों ने किशोरी से सामूहिक दुराचार किया। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपी। घटना के तीसरे दिन पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मालधनचौड़ क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि ग्राम आनंदनगर मालधनचौड़ नंबर सात निवासी जयप्रकाश, पवन कुमार पांच सितंबर को उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर खेत की ओर ले गए। जहां उन्होंने किशोरी के साथ दुराचार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को किशोरी का मेडिकल कराया। इसकी रिपोर्ट में आरोप की पुष्टि होने पर पॉक्सो 3, 4, आईपीसी की धारा 363, 376, 506 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि सबूत जुटाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। राज्य महिला आयोग की सदस्य आशा बिष्ट ने भी पीड़िता के घर जाकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने पीड़िता को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें