रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट टाइगर रिजर्व में कार्यरत महिला वनकर्मी को बुधवार देर शाम ठगने वाले सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। सीसीटीवी में उक्त ठग महिला के आगे आते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। महिला ने भी ठगों को पहचान लिया है। पुलिस फोटो के आधार पर ठगों की खोजबीन में जुट गई है।