फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के मोबाईल मे अश्लील मैसेज भेजने पर भाई ने पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। किसी मनचले ने युवती को अश्लील मैसेज भेजकर दुराचार की धमकी दे दी। इसको लेकर पंपापुरी क्षेत्र निवासी युवती के भाई ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कोई व्यक्ति कुछ दिनों से उसकी बहन के मोबाइल पर अश्लील संदेश भेज रहा है। इसमें दुराचार तक की धमकी दी गई है। इससे युवती दहशत में है। वह स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। वह अत्यधिक तनाव में है। उसने मोबाइल का प्रयोग करना छोड़ दिया है। युवती के भाई ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें