फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया पति व सास पर दहेज उत्पीडन का आरोप, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मोहल्ला पंपापुरी निवासी एक महिला ने अपने पति, सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला पंपापुरी निवासी सोनी भट्ट ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 28 अप्रैल 2016 को उसका विवाह गदरपुर ऊधमसिंह नगर निवासी हरीश कुमार भट्ट के साथ हुआ था। तब मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। इसके बावजूद विवाह के अगले दिन से ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर परेशान किया। इसके बाद पति ने छह नवंबर 2016 को घर से निकाल दिया था। मायके में रहने के बावजूद अब भी दहेज उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर दहेज एक्ट की धारा 3/4, 498ए, आईपीसी की धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस उनके खिलाफ सबूत जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें