फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के हंगामे पर टूटी पुलिस की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज/शक्तिफार्म। पिपलिया गांव के लोगों द्वारा कोतवाली में अवैध शराब का कड़ा विरोध जताने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांव में चलने वाले शराब के अड्डों पर छापा मारा। यहां एक तस्कर अवैध शराब बेचते मिला। जिसके पास से 50 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने उसका आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को शक्तिफार्म क्षेत्र के ग्राम पिपलिया के लोगों ने कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक बीएस भाकुनी का घेराव किया था। चेतावनी दी थी कि अगर अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध नहीं लगा तो ग्रामीण एसएसपी का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। बृहस्पतिवार को शक्तिफार्म चौकी पुलिस ने पिपलिया गांव में अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी की। जहां सिर्फ एक अड्डे पर कृष्ण सिंह अवैध शराब बेचते मिला। पुलिस ने उसे धर दबोचा और उसके पास से 50 पाउच कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर तस्कर कृष्ण सिंह का आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें