खटीमा। श्रीपुर बिचुवा निवासी पूर्व सैनिक तेज बहादुर बैंक ऑफ बड़ौदा से पैसे निकालकर बाहर आ रहे थे। इसी दौरान एक किशोर ने उनकी जेब से 500-500 सौ के दो नोट निकाल लिए। पैसे निकालते ही पूर्व सैनिक ने किशोर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि यह किशोर पहले भी कई बार चोरी में न्यायालय में पेश किया जा चुका है।