खाते से उड़ाए हजारों रुपये
सितारगंज। बैंक की महिला खातेदार के खाते से ठग ने ऑनलाइन शॉपिंग कर हजारों रुपये उड़ा दिए। वार्ड दो निवासी अरीशा इदरीशा ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि नगर की बैंक ऑफ इंडिया में उसका खाता है। इसमें 19 हजार 517 रुपये बैलेंस था। 29 अगस्त को उसने खाते से एक हजार रुपये निकाले। इसके बाद 18 हजार रुपये का चेक लगाया तो पता चला कि उसके खाते से 23 अगस्त को पांच हजार 255 और 13 हजार 69 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। आरोप लगाया कि बैंक मैनेजर से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी, उल्टा अपशब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। उसने आरोप लगाया कि बैंक से पैसों की ठगी में बैंक प्रबंधन की संलिप्तता प्रतीत होती है। उसने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई कर खाते से निकाली गई राशि दिलाने की मांग की।