फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेने का आरोपी लेखपाल निलंबित, नायब तहसीलदार करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो शुक्रवार देर रात वायरल होने के बाद सदर तहसील प्रशासन ने आरोपी लेखपाल को शनिवार को निलंबित कर दिया। मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंप दी गई है। ऋण मोचन योजना के तहत जिले में 1,03,684 किसानों का कर्ज माफ होना है। पहले चरण के किसानों के सत्यापन के लिए सूची तहसीलों पर भेजी गई। लेखपालों के माध्यम से सत्यापन कार्य अंतिम चरण में है। शासनादेश में साफ है कि लघु व सीमांत किसान ही ऋण माफी के दायरे में आएंगे। पात्रता के मानदंड भी निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके बाद भी कई लेखपाल किसानों को झांसे में लेकर पात्रों की सूची में नाम शामिल करने के लिए वसूली कर रहे हैं। इन्हीं में से एक कटहरा गांव के लेखपाल रामबचन प्रजापति का घूस लेते वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

वीडियो में लेखपाल रामबचन किसान पूर्णमासी साहनी से कर्जमाफी के लिए सुविधा शुल्क की मांग कर रहा है। पर्याप्त पैसा नहीं होने का हवाला देकर पूर्णमासी साहनी किसी तरह जुगाड़ कर करीब 200 रुपये लेखपाल को दिया। उसे लेखपाल ने जेब में रख लिया। इस संबंध में एसडीएम सदर देवेश गुप्त का कहना है कि आरोपी लेखपाल को निलंबित कर तहसील से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें