रामनगर (नैनीताल)। पुलिस ने 17 अगस्त को कोसी बैराज के पास कार हटाने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि 17 अगस्त को कोसी बैराज के पास कार हटाने को लेकर दो पक्षाें में विवाद हो गया था। वहां गोली चलने से काशीपुर निवासी हैदर अली घायल हो गया था। हैदर के भाई गौहर खान ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंपी थी। इस आधार पर पुलिस ने ग्राम किशनपुर कानिया निवासी कपिल रावत, मोहल्ला खताड़ी निवासी शाहरुख और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी शाहरुख को तभी गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस तभी से कपिल रावत समेत उसके तीन अन्य साथियों की तलाश में थी। एसआई कश्मीर सिंह, संजय बृजवाल ने पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर चोरपानी चौराहे से कपिल को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।