फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी जवान पर हमले के आरोपी गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पीएसी जवान को गोली मारने में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इधर बरेली स्थित श्रीराम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में घायल जवान का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

रुद्रपुर स्थित 46 वीं पीएसी वाहिनी में नियुक्त पोखराड़ धारी मुक्तेश्वर निवासी नयन सिंह बिष्ट (23) को चचेरे भाई रवि के हिल्ट्रान गली तिकोनिया स्थित कमरे के पास रविवार देर रात गोली मार दी गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के अंदर बुरांश धारी निवासी लाखन और मल्ली बमौरी निवासी कपिल चावला को नवाबीरोड से गिरफ्तार कर लिया। कपिल के पास से पुलिस घटना में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्टल बरामद किया। पूछताछ के दौरान कपिल का कहना था कि उसने शराब पीने के कारण उत्तेजना में गलती कर दी। इधर लाखन के परिजन थाने में उससे मिलने के लिए आए थे। परिजनों का कहना था कि उनके पास जमानत के लिए भी पैसे नहीं है। घर से लाखन नौकरी करने के लिए आया था और नौकरी करते करते अपने मालिक के साथ फंस गया। पुलिस का भी मानना था कि अपने मालिक की वफादारी करने में लाखन फंस गया। कपिल के भी परिजन उससे मिलने के लिए थाने में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें