रामनगर (नैनीताल)। पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि ताज मस्जिद मोहल्ला खताड़ी निवासी रुबीना उर्फ रूबी ने 30 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में काशीपुर के मोहल्ला अल्लीखां निवासी मृतका रूबी के भाई मो. रफीक पुत्र इलाही बख्श ने अपनी बहन के पति मो. आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम मृतका रुबिना के आरोपी पति मो. आसिफ उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। उसका धारा 306, 498ए के तहत चालान किया गया है।