फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस बेचने वाले आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सीओ को घेरा 16-27-34

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए विहिप कार्यकर्ताओं ने सीओ बीएस चौहान का घेराव किया। विहिप ने तीन दिन में गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बता दें कि 17 अगस्त को गांव हरलालपुर निवासी महबूब अली को गो मांस बेचने के आरोप में विहिप कार्यकर्ताओं ने पकड़ा था। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने 40 किलो मांस बरामद कर परीक्षण के लिए यूपी के मथुरा स्थित लैब भेज दिया।
विज्ञापन


विहिप जिला मंत्री यशपाल राजहंस की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को विहिप जिला मंत्री यशपाल राजहंस के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील स्थित सीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस चौहान का घेराव किया। सीओ ने जल्द गिरफ्तारी करने का भरोसा दिया। मौके पर योगेश मुनगली, अजीत, मोहित चौहान, विशाल कश्यप, अरविंद कुश्वाह, गनेश यादव, राहुल, इंदर, गीता सिंह, अमित राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें