बाजपुर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने छोटा हाथी में गाय लेकर जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। जबकि जांच पड़ताल कर चालक को छोड़ दिया। सोमवार को शाम गांव बरहैनी में छोटा हाथी में गाय को देखकर शिव सेना (युवा) जिलाध्यक्ष सोमी ठक्कर सहित कई कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने छोटा हाथी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच पड़ताल में गाय को गांव बरहैनी निवासी नंदा बल्लभ से खरीदने की बात सामने आई। जिस पर पुलिस ने गाय बेचने वाले को बुलाकर पूछताछ की। काफी जद्दोजहद के बाद गाय को वापस करा दिया। चालक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया और छोटा हाथी को सीज कर दिया।