फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह की अफवाह के बाद महिला ने झील में कूदने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी में पति के दूसरे निकाह की अफवाह ने पत्नी को कुछ इस कदर दुखी कर दिया कि उसने रविवार को नैनीझील में कूदने का प्रयास किया लेकिन समय रहते ही लोगों ने महिला को झील में जाने से रोका औैर बाद में उसे बैंच में बैठाकर समझाया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

तल्लीताल निवासी युवक वाहनों की मरम्मत करता है। वह अपनी मां की बरसी (फातिहा) के चलते अपने घर गया था। इस बीच कुछ अराजक तत्वों ने अफवाह फैला दी कि मैकेनिक ने दूसरा निकाह कर लिया है और अब वह नैनीताल नहीं लौटेगा। अफवाह को सच्चाई मानकर उसकी पत्नी काफी व्यथित हो गई और उसने दिन में करीब 12:15 बजे नैनीझील में कूदने का प्रयास किया ही था कि वहां पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। उसे बैंच में बैठाकर काफी समझाया और बाद पुलिस को सूचना दी। तल्लीताल डांठ पर मौजूद पुलिस कर्मियों के मौके पर पहुंचते ही वह बेहोश हो गई। इस कारण उसे बीडी पांडे चिकित्सालय में पहुंचाया गया। इसी दौरान उसके पति को मामले की सूचना दी गई और बाद में महिला को उसे पति को सौंप दिया गया। फिलहाल तल्लीताल पुलिस को मामले की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें