फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाश पकड़े, लूट की बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला(शामली)। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बुढ़ाना रोड से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट गई दो बाइक और दो चाकू बरामद हुए है। शनिवार की शाम थाना प्रभारी उमेश रोरिया टीम के साथ कस्बे के बुढ़ाना रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को बुढ़ाना की ओर से दो बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने तीनों युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन इन लोगों ने अपनी बाइक को दौड़ा लिया। पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया और थाने ले आई। थाना प्रभारी के अनुसार तीनों ने अपने नाम पम्मी, ऋतिक और मोनू निवासीगण किरठल, थाना रमाला, बागपत बताए है। तीनों कस्बे में लूट की घटना की अंजाम देने के लिए आए थे। युवकों से दो चाकू ओर लूट गई दो बाइक बरामद हुए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें