फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीतल के मांस सहित एक दबोचा जुर्माना लेकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। वन विभाग की गश्ती टीम ने उत्तर प्रदेश से लगी सीमा पर पांच किलो चीतल के मांस सहित एक व्यक्ति को पकड़ लिया। टीम ने आरोपी को पचास हजार का अर्थदंड वसूल कर छोड़ दिया। रेंजर आरके मौर्य के साथ सुरई रेंज सीमा पर गश्त पर थे कि यूपी सीमा के भरतपुर मार्ग पर आ रहे बाइक सवार को रोका। जांच पड़ताल के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने स्वयं को नवदिया सरपुड़ा निवासी शिवजी बताया। आरओ सुरई ने वन अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई करते हुए 50 हजार का जुर्माना वसूलते हुए आरोपी को छोड़ दिया। वहां वन दरोगा जशोद सिंह, ओम प्रकाश राम, वनवीट अधिकारी त्रिलोकराम, भूपाल सिंह, नीरज रावत, नंदराम आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें