फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख की खैर से भरा डीसीएम पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। रंसाली जंगल से दो लाख कीमत की खैर के गिल्टे लेकर आ रही डीसीएम को वन टीम ने पकड़ लिया। जबकि, वन टीम की घेराबंदी के बावजूद तस्कर चकमा देकर मौके से फरार हो गए। टीम ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर दिया है। रविवार को मुखबिर की सूचना पर रंसाली जंगल के वन कर्मियों ने खेमपुर तिराहा पर घेराबंदी की। यहां खैर के 76 गिल्टे भर आ रही डीसीएम (डीएल1एलजी-7590) को टीम ने रोक लिया। जैसे ही वन टीम ने वाहन को रोका तो उसमें बैठे तस्कर मौके से फरार हो गए। इस पर रेंजर बीडी जोशी ने बताया कि बरामद खैर के गिल्टों की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। बताया कि फरार तस्करों का पता लगाया जा रहा है। अज्ञात तस्करों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और पकड़े गए वाहन को सीज कर दिया है टीम में डीके सिंह, डीसी आर्या, उत्तम सिंह राणा, गणेश पांडेय, विनोद मेहता, खुशाल सिंह फर्त्याल, गुरमेज सिंह आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें