बाजपुर। उधार के रुपये मांगने पर दो पक्षों में जमकर लात-घुसे चले। मारपीट में दुकानदार घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। घायल ने पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
आरोप है कि गांव सिसई निवासी भूप सिंह की गांव में दुकान है। दो साल पहले इसी गांव निवासी नारायण सिंह ने दुकान से सामान उधार लिया था। बार-बार पैसे मांगने पर नारायण टाल रहा था। शनिवार को उधार की रकम मांगने पर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिस पर नारायण सिंह ने अपने साथी के मिलकर भूप सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।