देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मंडी अटेली। स्थानीय पुलिस ने शराब की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए शनिवार को एक व्यक्ति को देशी मार्का शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गश्त के दौरान गांव उनिंदा निवासी रविंद्र को गांव के समीप ही शराब ले जाते हुए दबोचा। बताया जाता है कि यह व्यक्ति शराब की 15 बोतल देशी मार्का कट्टे में भरकर ले जा रहा था।