बाजपुर। चीनी मिल के सुरक्षाकर्मियों ने मिल परिसर से लोहे का पाइप चुराते एक युवक को पकड़ लिया। मौका पाकर तीन लोग फरार हो गए।
बृहस्पतिवार को चीनी मिल प्लांट के पास मारुति कार (डीएल5सी/ सी2327) खड़ी कर चार युवक लोहे के पाइप चोरी कर रहे थे। सुरक्षा कर्मचारियों ने घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए।
मिल कारखाना प्रबंधक वीपी सिंह ने चोरी की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, एसएसआई सुशील कुमार ने बताया कि चोरी के आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम इकबाल निवासी मोहल्ला केशवनगर बताया है।
उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। चीनी मिल के जीएम केके मिश्रा ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर सुरक्षाकर्मियों को सतर्कता रखने की हिदायत दी है।