सितारगंज। चोरों ने मंदिर गेट पर खड़ी बाइक चुरा ली। इससे मंदिर के श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। मंगलवार की रात वार्ड संख्या दस निवासी हरिनंदन सिंह पुत्र आसे सिंह बाइक (यूके06जेड-6680) से परिवार के साथ सनातन धर्म मंदिर आया था।
वह मंदिर गेट पर बाइक खड़ी कर अंदर पूजा अर्चना करने चला गया। मंदिर में मत्था टेककर वापस आया तो, बाइक गायब थी। उसने तत्काल ही पुलिस को बाइक चोरी की सूचना दी। पुलिस ने सभी चौराहों पर नाकाबंदी कर चोरी हुई बाइक का पता लगाया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। बुधवार को हरिनंदन ने कोतवाली पहुंचकर बाइक चोरी की तहरीर दी।