फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमारों ने छीना भाजयुमो नेता का मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। बाइक सवार दो झपटमारों ने भाजयुमो नेता का मोबाइल झपट लिया और मारपीट करने के बाद मौके से रफूचक्कर हो गए। भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य आकाश अरोरा मंगलवार की शाम मीना बाजार में होटल सिद्धी विनायक के पास मोबाइल पर बात कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच बाइक सवार दो झपटमारों ने उनका मोबाइल छीन लिया। आकाश ने जब इसका विरोध किया तो, झपटमारों ने उनके साथ मारपीट की और वहां से रफूचक्कर हो गए। आकाश ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने बताया कि एक माह पहले भी बाइक चोरों ने उनके घर के आगे से बाइक (यूके06एबी-9798) चुरा ली थी। जिसकी कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज है। अभी बाइक चोरों का पता भी नहीं चला कि झपटमारों ने उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें