अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
सदर पुलिस ने चरस के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। सदर पुलिस रविवार रात को कॉलेज चौके पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान पुलिस ने एक कार को चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान पुलिस को गाड़ी की तलाशी में 80 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने कार में सवार पांच युवकों को गिरफ्तार कर के गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। खबर की पुष्टि थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बिलासपुर कॉलेज चौके के पास नाका लगा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर नाके पर एक कार को चेकिंग के लिए रोका। इसमें पुलिस को 80 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने इस मामले में सिद्धार्थ प्रताप पुत्र राघवेंद्र प्रदाप सिंह निवासी हाउस नंबर ए-4 सेक्टर 21 जलवायु विहार नजदीकी स्पाईल मॉल नोयडा (दिल्ली), अभिषेक लडानी पुत्र भीष्म कुमार हाउस नंबर 868 जटा शंकर कैलाश नगर गोरखपुर, सोहेल अहमद पुत्र इकबाल अहमद हाउस नंबर सी-144 नंखासचौक थाना कोतवाली गोरखपुर, बामिक अब्दुला पुत्र अब्दुला हाउस नंबर 70 चिलमापुर आजाद चौक थाना खोरावार गोरखपुर और आदर्श अग्रवाल पुत्र आकाश अग्रवाल हाउस नंबर 136/155 अलीनगर साउथ गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। सभी आरोपियों के घर वालों को भी खबर भेज दी गई है। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।