रामनगर (नैनीताल)। चोरों ने शहर से दो मोटरसाइकिलें चोरी कर ली हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है। मोतीमहल बंबाघेर निवासी मोहित शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार शाम उनकी बाइक हीरो होंडा स्पलेंडर यूके04सी 7986 तिरुपति टूरिस्ट होटल कोसी रोड पर खड़ी थी। वहीं से बाइक चोरी हो गई। वहीं ग्राम शंकरपुर भूल निवासी नंदन सिंह बोरा ने भी पुलिस को बाइक चोरी की तहरीर दी। बताया कि शनिवार शाम वह अपने मित्र रईस अहमद की पल्सर बाइक यूके 04आर6630 लेकर बाजार आया था। उसने यह बाइक कैनरा बैंक के पास खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह लौटा तो बाइक गायब थी। दोनों ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक खोजने की गुुहार लगाई है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।