फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन हत्याकांड संदिग्धों का पालीग्राफ टेस्ट की तैयारी

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बीजेपी नेता की हत्या - फोटो : SELF
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस को चंदन हत्याकांड में देहरादून प्रयोगशाला से रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। पुलिस ने अब जांच के दौरान संदिग्ध आए चार लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी शुरू कर दी है। गौलापार पश्चिमी खेड़ा चंदन सिंह बजवाल (67) का शव घर की चहारदीवारी से सटे ट्यूबवेल परिसर में 24 फरवरी की रात मिला था। कातिलों ने शव को ओवरहेड टैंक के नीचे रख दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मौके से खाना, कपड़े, खून आदि साक्ष्यों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया। पुलिस को प्रयोगशाला से रिपोर्ट नहीं मिली है। थानाध्यक्ष कमाल हसन का कहना है कि इस मामले में पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए शीघ्र ही अदालत में अर्जी दी जाएगी। पता चला है कि पुलिस ने टेस्ट कराने के लिए चार संदिग्धों को छांट लिया है। पुलिस यह मानकर चल रही है कि घटना को करीबियों ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन


चंदन हत्याकांड : पॉलीग्राफ टेस्ट की तैयारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें