बागेश्वर। लोकसभा चुुनावों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अपराधों में लिप्त जिले के चार युवकों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि योगेश गोस्वामी निवासी मानीखेत, रिंकू खेतवाल निवासी घिरौली, ललित गिरि निवासी मानीखेत और खुशाल सिंह निवासी कठायतबाड़ा लंबे समय से अपराधों में लिप्त थे।
चारों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर चालानी रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजी गई है। डीएम कोर्ट में ट्रायल के उपरांत जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी।