फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोकार जमानतदार और गवाह पर रहेंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पैरोकारों को चोरी हत्या लूट जैसे संगीन मामलों के जमानतदारों का डोजियर बनाना होगा। गवाहों पर भी पैरोकार नजर रखेंगे। सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल ने शनिवार को अपने कार्यालय में शहर के काठगोदाम, बनभूलपुरा, कोतवाली, मुखानी थानों के पैरोकारों की बैठक ली। सीओ ने बताया कि हत्या, लूट, चोरी जैसे संगीन मामलों को रोकने के लिए अब पैरोकारों को भी पहल करनी होगी। संगीन अपराधों में अभियुक्तों के जमानतदार के नाम पते और उनकी स्थिति के बारे में डोजियर बनाना होगा ताकि समय पड़ने पर संगीन मामलों के आरोपियों को पकड़ा जा सके। पैरोकार गवाहों पर भी नजर रखेंगे ताकि अभियुक्तों के दबाव में आकर गवाह गवाही से पहले न टूटे। एसएसपी सुनील कुमार मीणा को सीओ के ये सुझाव पसंद आए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का नियम अब पूरे जिले में लागू किया जाएगा। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए ये टिप्स कारगर होंगे।
विज्ञापन



जमानतदार, गवाहों पर नजर रखेंगे पैरोकार
चोरी हत्या, लूट के जमानतदार का तैयार होगा डोजियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें