फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल तक झांसा देकर बनाया संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामनगर के एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर आठ साल तक शारीरिक शोषण किया। फरवरी में उसने दूसरी युवती के शादी कर अपना मोबाइल नंबर बदल लिया। युवती ने महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष से मदद मांगी। शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले की मूल निवासी युवती यहां देवलचौड़ क्षेत्र में रहती है। पढ़ाई के दौरान आठ साल पहले उसकी मुलाकात रामनगर के मोहल्ला भरतपुरी निवासी युवक से हुई। युवक दिल्ली में जॉब करता है। युवती भी रुद्रपुर में जॉब करती है। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी करने का झांसा देकर आठ साल उसका शारीरिक शोषण किया। फरवरी में उसने अन्य युवती से शादी कर ली। इसके बाद अपना मोबाइल बदल लिया। युवती का कहना है कि शादी के दस दिन पहले तक युवक उसे लेकर घुमाता था लेकिन उसे ऐसा धोखा दिया कि उसने सोचा भी नहीं था। युवती ने अपनी आपबीती राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को सुनाई और न्याय की गुहार लगाई। अमिता ने कोतवाल केआर पांडे को घटना की सूचना दी। बताया कि पीड़िता आत्महत्या करने पर आमादा थी लेकिन उन्होंने काफी समझा, बुझाकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। पुुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें