हल्द्वानी। शहर में सट्टेबाजी की परतें खुलती जा रही हैं। राजपुरा में सट्टा पकड़ने के बाद अब वहीं की वाल्मीकि बस्ती में सट्टा पकड़ा गया है। एसएसपी की पीआरओ आरती पोखरियाल ने छापा मारकर सट्टा किंग के गुर्गे को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से 5800 रुपये, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया।
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को सूचना मिली कि भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र के राजपुरा में गाजियाबाद से आनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। आरती पोखरियाल के नेतृत्व में हीरानगर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल, सिपाही नरेंद्र राणा और हरीश ने वाल्मीकि बस्ती राजपुरा में छापा मारकर सट्ेबाज राजेंद्र उर्फ गुड्डू पुत्र सतीश को धर दबोचा। सट्टा क्रिकेट मैचों के लिए लगता था।
पुलिस टीम ने आरोपी को भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी को सुपुर्द कर दिया। पता चला है कि गिरफ्तार राजेंद्र सट्टा किंग के इशारे पर सट्टे का संचालन कर रहा है। सट्टा किंग को पुलिस गैंगस्टर सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर चुकी है। इस समय सट्टा किंग जमानत पर छूटा हुआ है।
अब वाल्मीकि बस्ती में पकड़ा गया सट्टा
सट्टा किंग का गुर्गा गिरफ्तार, 5800 रुपये और मोबाइल बरामद
आनलाइन क्रिकेट मैचों पर पर्ची के जरिये लगता है सट्टा