फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज दस दस पुड़िया स्मैक पीता है युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक रोज 10-10 पुड़िया स्मैक पीता है। बेटे की गलत लत के चलते मां परेशान हो गई है। बेटे के सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका है। चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत और उपनिरीक्षक भगवान गिरी गोस्वामी ने मंगलवार की रात सेना छावनी मार्ग पर 80 पुड़िया स्मैक के साथ गुरुनानकपुरा निवासी वत्सल बिष्ट को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक भगवान गिरी के मुताबिक वत्सल के पिता की मौत पहले हो चुकी है। मां ने नगर निगम के पास मोबाइल की दुकान खोली है। दुकान पर मां के अलावा इकलौता बेटा वत्सल बैठता हैं। पूछने पर युवक ने बताया कि वह एक दिन में 10-10 पुड़िया स्मैक पीता है, अर्थात उसका एक दिन का खर्च 250 रुपये बैठता है। मां भी बेटे की लत से परेशान है लेकिन इकलौते बेटे के मांगने पर उसे पैसे देने पड़ते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को बताया कि वत्सल बुरी संगत में पड़कर बर्बाद हो गया है। गिरफ्तारी के बाद वत्सल अपनी गलती स्वीकार कर रहा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें