फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पति, सास के बाजार जाने के बाद विवाहिता ने पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। सीओ, तहसीलदार ने भी परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन

रानीखेत अल्मोड़ा निवासी अंजलि (24) का विवाह 26 दिसंबर 2017 को यहां ग्राम कानिया निवासी आनंद बल्लभ जोशी से हुआ था। उनकी दो माह की बेटी है। शनिवार को पति आनंद और सास खष्टी देवी होली का सामान लेने बाजार आये थे। वापस घर पहुंचने पर देखा कि अंजलि का शव घर के पंखे से लटका था। परिजन उसे सरकारी अस्पताल लाये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि पंचनामा भर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अंजलि के मायके वालों को सूचित कर दिया गया है। उनके यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सीओ पंकज गैरोला और तहसीलदार पूनम पंत ने आनंद से पूछताछ की। उसने बताया कि उसके बाजार जाने तक पत्नी ठीक थी। कोई तनाव, विवाद भी नहीं था। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन



विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में दी जान
पति-सास के बाहर जाने पर पंखे से लटकी विवाहिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें