फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने कैफे संचालक पकड़ा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने फर्जी आईडी से रेलवे टिकटों की बुकिंग कर उनकी कालाबाजारी करने के आरोप में स्थानीय पुलिस की मदद से एक साइबर कैफे पर छापा मार कर संचालक को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

निरीक्षक ओमप्रकाश मीणा के नेतृत्व में आरपीएफ और पुलिस टीम बृहस्पतिवार को रानीखेत रोड स्थित सिटी इंटरनेट प्वाइंट पहुंची। टीम ने ग्राम नयागांव चौहान निवासी कैफे संचालक गणेश पाठक को पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया। साइबर कैफे से कंप्यूटर, प्रिंटर, 30115 रुपये मूल्य के 44 रेलवे टिकट, काउंटर से 4755 रुपये बरामद हुए हैं। रेलवे निरीक्षक मीणा ने बताया कि गणेश छह माह से फर्जी आईडी से रेलवे टिकटों की बुकिंग कर रहा था। वह इन्हें निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बेच रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार, केस दर्ज
फर्जी आईडी से रेलवे टिकट की बुकिंग का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें