हल्द्वानी। सड़क हादसे में घायल मजदूर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जिला पीलीभीत यूपी के थाना न्यूरिया माधोटांडा निवासी कालीचरन कुशवाहा (45) मेलाघाट रोड खटीमा में 25 मई की शाम बाइक से कहीं जा रहा था। इस बीच उसकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। इससे कालीचरन घायल हो गया था। साथियों ने उसका प्राथमिक उपचार खटीमा में कराया। हालत गंभीर होने पर उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वह राजीवनगर खटीमा में किराए पर रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
घायल मजदूर ने दम तोड़ा