मुक्तेश्वर (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के मुक्तेश्वर में जमीन खरीदार के साथ धोखाधड़ी करने पर संतोष कुमार निवासी सूपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक चक्षु अरोड़ा पुत्र सुभाष अरोड़ा निवासी 327/9 शिवपुरी गुरुग्राम ने संतोष कुमार से 15 नाली जमीन 59 लाख 50 हजार में खरीदी थी। आरोप है कि संतोष कुमार द्वारा उक्त जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया। एसआईटी जांच में आरोप सही मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
जमीन खरीदार के साथ धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज