फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा करते हुए पांच बच्चे पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के मासूम  व्हाइटनर थिनर जैसे घ्ाातक नशे की चपेट में भ्ाी हैं। इसका खुलासा मंगलवार को उस समय हुआ जब गौला बैराज में पांच मासूम इसका नशा करते पकड़े गए।  व्हाइटनर थिनर की सप्लाई शहर में एक संगठित गिरोह कर रहा है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने तीन महिलाओं के साथ्ा एक युवक को गिरफ्तार किया है।   
विज्ञापन


जल पुलिस के सिपाही मनोज बहुखंडी ने गौला बैराज पर नशा पी रहे पांच बच्चों को पकड़कर काठगोदाम पुलिस के हवाले कर दिया। 

काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बच्चों से पूछताछ की तो  पता चला कि वे राजपुरा से व्हाइटनर थिनर खरीदकर लाते हैं। ये बच्चे लाइन नंबर 14 बनभूलपुरा के रहने वाले हैं। महिला उप निरीक्षक मंजू ज्याला के साथ पुलिस टीम ने छापा मारकर राजपुरा वार्ड नंबर 10 निवासी कमला, शिवम, वार्ड नंबर दो राजेंद्र नगर राजपुरा निवासी प्रभा और राजपुरा निवासी मुन्नी को पकड़ लिया। पुलिस महिलाओं के कब्जे से एक लीटर व्हाइटनर थिनर बरामद किया। महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे नशीला पदार्थ बच्चे के मांगने पर देती हैं। पुलिस ने कमला का दो सौ और अन्य तीन का 500-500 रुपये का नगद चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें