हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सीओ लोकजीत सिंह सहित 13 पुलिसकर्मियों को पदक देने के लिए पत्र आईजी के माध्यम से डीजीपी कार्यालय को भेजा है। अभी भेजी गई सूची के नाम शासन ने विचार नहीं किया है। इधर, जल पुलिस के जांबाज सिपाही को जीवन रक्षक पदक के लिए पत्र भेजा गया है।
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट सेवा के लिए रामनगर के सीओ लोकजीत सिंह और उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पदक की संस्तुति की गई थी। इसी प्रकार सराहनीय सेवा सम्मान के लिए निरीक्षक उम्मेद सिंह दानू, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर कन्याल, उपनिरीक्षक कैशियर हेम चंद्र सती, एएसआई(एम) भगवत सिंह कठायत, उपनिरीक्षक (परिवहन) भूपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक (विशेष श्रेणी) मोहन सिंह डोबाल, उपनिरीक्षक (विशेष श्रेणी) पनीराम, हेड कांस्टेबल रोहन सिंह और गोपाल दत्त शामिल हैं। उत्कृष्ट सेवा सम्मान के लिए आशुलिपिक चंद्रशेखर भट्ट और आरमोरर दान सिंह के नाम शामिल किया गया था। सभी पुलिसकर्मियों द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों का विवरण डीपीजी कार्यालय को जिला पुलिस ने उपलब्ध कराया है लेकिन अभी तक पनीराम के अलावा किसी का नाम शासन से स्वीकृत नहीं है। एसएसपी का कहना है कि जल पुलिस के जांबाज सिपाही को केंद्रीय गृह मंत्रालय से जीवन रक्षा पदक दिलाने के लिए कागजात तैयार किए गए हैं। कुछ कागजात भेजे गए हैं। यह पदक 26 जनवरी को दिए जाएंगे।
पिछले माह एसएसपी ने आईजी रेंज के माध्यम से डीपीजी को भेजा था पत्र
जल पुलिस सिपाही को जीवन रक्षा पदक दिलाया जाएगा